कन्या भ्रूण हत्या अभिशाप
कन्या भ्रूण हत्या भारत में भ्रूण हत्या एक ऐसा अभिशाप है जिससे भारत पूरी तरह से ग्रस्त है इसे लोगों की छोटी सोच या गिरी हुई मानसिकता जो भी कहे एक शर्मनाक बात है वह भारत जहां औरत को देवी माना जाता है उस भारत में कन्या भ्रूण हत्या होती है कन्या भ्रूण हत्या का कारण कन्या भ्रूण हत्या का सबसे बड़ा कारण है दहेज प्रथा दहेज देने में असमर्थ होने के कारण लोग बेटी को गर्भ में ही मार देते हैं दहेज प्रथा पर इस वीडियो को जरूर देखें और हमारे समाज में ऐसी बहुत सी परंपराएं हैं जिसमें औरत को नीचा समझा जाता है कन्या को इसलिए भी मार दिया जाता है क्योंकि वह बेटों की तरह कमाकर नहीं खिलाती और तो और फिल्मों में शादियों के वक्त दिखाए जाने वाले पाखंडवाद और आडंबर की वजह से गरीब लोग जो अपनी बेटियों को धूमधाम से शादी नहीं करा सकते हैं वह भी भ्रूण हत्या करा लेते हैं बहुत से लोग हैं जो देखा देखी करते हैं ...